-
Advertisement
पीएम मोदी ने पवित्र त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी , भगवा वस्त्र, हाथ-गले में रुद्राक्ष की माला
PM Modi in Mahakumbh: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)ने महाकुंभ के दौरान प्रयागराज (Prayagraj) के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। वे नाव में सवार होकर अरैल घाट से गंगा स्नान के लिए पहुंचे। भगवा रंग का वस्त्र हाथ-गले में रुद्राक्ष की माला पहने पीएम मोदी (PM Modi)ने स्नान करने के बाद गंगा को प्रणाम करते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला। मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। हर-हर गंगे! pic.twitter.com/ggovSSvhbF
— Narendra Modi (@narendramodi) February 5, 2025
महाकुंभ में श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसलिए पीएम ने कार्यक्रम बेहद सीमित रखा। वह करीब दो घंटे प्रयागराज में रहे। उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की। आज सुबह पीएम मोदी प्रयागराज एयरपोर्ट (Prayagraj Airport)पर उतरे फिर वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए डीपीएस स्कूल के ग्राउंड पहुंचे। इसके बाद अरैल घाट से नाव से पीएम संगम नोज पर पहुंचे। पीएम मोदी (PM Modi)के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
