-
Advertisement
हिमाचल लोकतंत्र के महापर्व को तैयार, छावनी में बदला पूरा प्रदेश रखी जा रही पैनी नजर
शिमला। लोकतंत्र के महापर्व के लिए हिमाचल पूरी तरह से तैयार हो गया है। चुनाव आयोग (Election Commission) ने कल यानी शनिवार को होने के वाले मतदान के लिए पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव करवाने वाले कर्मियों से लेकर पुलिस सुरक्षा बल (Police, Security Force) सब अपने अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंच चुके हैं। प्रदेश भर में सुरक्षा चाक चौंबद कर दी गई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों का पहरा बैठा दिया गया है। यही नहीं हिमाचल (Himachal Border) के साथ लगते पड़ोसी राज्यों की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:मंडी में 2600 जवानों के कंधों पर होगा शांतिपूर्वक मतदान करवाने का जिम्मा
बाहरी राज्यों से आने वाली नगदी और अवैध शराब पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। प्रदेश भर में सीसीटीवी से लेकर ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था जांची जा रही है। हिमाचल की सीमाओं की 110 चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरों लगाए गए हैंए जिससे हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। विधानसभा चुनाव को लेकर हिमाचल पूरी तरह से छावनी में तबदील हो गया है। हिमाचल में सुरक्षा व्यवस्था (Security System) का जिम्मा सीआरपीएफ और हिमाचल पुलिस के 35,000 जवानों के कंधों पर है। बैरियर पर नाके लगाए गए हैं। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाली गाड़ियों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
हिमाचल के सोलन, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा और ऊना जिला में अतिरिक्त केंद्रीय सशस्त्र बल तैनात किया गया है। पुलिस मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से पल-पल की जानकारी ली जा रही है। यही नहीं पूरे प्रदेश में सीआईडी, (CID) खुफिया तंत्र हर गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) के चलते हिमाचल में बीते रोज गुरुवार शाम पांच बजे से ही शराब के ठेके बंद कर दिए हैं। बाहरी राज्यों से आने वाली नकदीए शराब और नशीले पदार्थों को पकड़ने के लिए भी सुरक्षा बलों की मदद ली जा रही है। राज्य में 238 फ्लाइंग स्क्वायड और 238 स्टेस्टिक सर्विलांस टीमों का गठन किया गया है। इनमें पुलिस और अन्य विभागों के कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
