-
Advertisement
Politics | Ashish Sharma | Hamirpur |
बीजेपी विधायक आशीष शर्मा ने कहा है कि अगर बीजेपी जीते हुए प्रधानों को शॉल और टोपी भेंट कर रही है तो वह उन्हें सम्मान दे रही है। आशीष ने कहा कि हमीरपुर जिला में जिला परिषद के 19 वार्डों में बीजेपी के 15 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, जबकि तीन निर्दलीय जीते हैं वह भी बीजेपी की विचारधारा रखते हैं। हमीरपुर में कांग्रेस को केवल एक सीट पर ही जीत हासिल हुई है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम के गृह जिला हमीरपुर में ही इस तरह की स्थिति है, तो प्रदेश में कांग्रेस की अन्य जिलों में क्या स्थिति है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

