-
Advertisement
प्रतिभा सिंह को चुनाव प्रचार के लिए मिला हेलिकॉप्टर, सीएम के गृह क्षेत्र से भरेंगी चुनावी हुंकार
Last Updated on October 24, 2022 by sintu kumar
यह भी पढ़ें:प्रतिभा सिंह की सुरक्षा बढ़ाने को चुनाव आयोग ने डीजीपी को दिए निर्देश
प्रतिभा सिंह शिमला से सीधे जंजैहली जाएंगी। यहां वह सराज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी चेतराम के नामांकन (Nomination) में मौजूद रहेंगी। नामांकन भरने के बाद प्रतिभा सिंह चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इस दौरान वह जयराम ठाकुर के खिलाफ खड़े अपने प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील करेंगी। इसके बाद दोपहर को वह चैलचौक जाएंगी और नाचन के प्रत्याशी का नामांकन भरवाने के बाद धर्मपुर में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगी। प्रतिभा सिंह हेलिकॉप्टर के माध्यम से ही शाम को रामपुर जाएंगी। प्रतिभा सिंह 26 अक्टूबर को रामपुर के किन्नौर के सांगला में जनसभा को संबोधित करेंगी।