-
Advertisement
जुलाई में खुल सकते हैं School और कॉलेज, प्रस्ताव तैयार- पहले चरण में बुलाए जाएंगे शिक्षक
शिमला। कोरोना महामारी के चलते बंद पड़े प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों (schools and colleges) को जुलाई से खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इस बावत प्रस्ताव तैयार कर लिया है। पहले चरण में शिक्षकों को ही स्कूल और कालेजों में बुलाया जाएगा। छात्रों को केंद्र सरकार (Central Government) की गाइडलाइन के बाद ही शिक्षण संस्थानों में बुलाने का फैसला लिया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशक (Director of Higher Education) डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा के अनुसार शिक्षकों को बुलाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है अब इसे सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। हालांकि प्रस्ताव के अनुसार 20 बच्चों से कम संख्या वाले सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को भी बुलाने की योजना है।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से नवाजे जाएंगे Teacher, कैसे और कब करना है Apply-जाने
उच्च शिक्षा निदेशक के अनुसार अगर केंद्र सरकार अगर जुलाई के पहले सप्ताह स्कूलों को खोलने को हरी झंडी देती भी है तब भी स्कूलों को सैनिटाइज करने में समय लगेगा। ऐसे में 15 जुलाई तक स्कूलों को खोलना मुश्किल रहेगा। लिहाजा, सरकार पहले शिक्षकों को स्कूलों में बुलाएगी। इसके बाद शिक्षकों के सहयोग से शारीरिक दूरी बनाकर बच्चों को स्कूलों में बुलाने की योजना तैयार की जाएगी। पहले बड़ी कक्षाओं के बच्चों को ही बुलाया जाएगा। छोटे बच्चों को लेकर हालात सामान्य होने के बाद ही फैसला लिया जाएगा। संभावित है कि सरकार पहले प्रदेश के ग्रीन जोन (Green zone) वाले करीब 100 शिक्षा खंडों में ही स्कूलों को खोलेगी। इन स्कूलों में भी एक साथ सभी बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा।

जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई को दिया जाएगा बढ़ावा
शिक्षा विभाग पहली जुलाई से सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई (Online Study) को पहले से ज्यादा बढ़ावा देगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की विभिन्न टीमें आजकल ई-शिक्षण सामग्री का कंटेंट बढ़ाने में जुटी हुई हैं। व्हाट्सअप के माध्यम से जुलाई माह से छात्रों को होमवर्क (Homework) देने की क्षमता बढ़ाई जाएगी। दूरदर्शन और रेडियो के माध्यम से भी पढ़ाई करवाई जाएगी। बता दें कि इन दिनों स्कूलों में छुट्टियां करने के चलते ऑनलाइन पढ़ाई भी बंद है। राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 30 जून तक छुट्टियां घोषित की गई हैं। अब एक जुलाई से पहले चरण में शिक्षकों को स्कूल बुलाने की तैयारी है।
15 जुलाई तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन

एचपीयू ने संबद्ध सभी मेडिकल, डेंटल, आयुर्वेदिक, होम्योपैथी और नर्सिंग कॉलेजों को शैक्षणिक सत्र 2019-20 के छात्रों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन मंजूर कर विवि को भेजने के निर्देश दिए है। इसे रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करवाया जाएगा। अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक के इसके लिए संस्थानों को सर्कुलर जारी किया है। इसमें फार्म को विवि के रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से 15 जुलाई तक का समय दिया है।
यह भी पढ़ें: चौपाल वन मंडल में भरे जाएंगे खाली पड़े पद, Eco-Tourism को दिया जाएगा बढ़ावा
इसमें कहा गया है कि कुछ कॉलेजों ने अभी तक एग्जाम पोर्टल से अपना यूजर आईडी तक नहीं बनाया है। वहीं एग्जाम के लिए अप्लाई करने वालों के फॉर्म प्रिंसिपल की आईडी से अप्रूव नहीं किए गए हैं। इसलिए विवि ने सभी ऐसे कॉलेज प्राचार्य को जल्द से जल्द अपना आईडी क्रिएट करने, अपने छात्रों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म को अप्रूव करने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से संबंधित समस्या पेश आने पर 0177-2833598 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


