-
Advertisement
इस देश के राष्ट्रपति को महिला संग Selfie खिंचवाना पड़ा महंगा, चुकाना पड़ा ढाई लाख जुर्माना
कोरोना से बचाव के लिए मास्तर पहनना, दो गज की दूरी व हाथ साफ रखना ये मूल मंत्र है, पर कई बार हम ये अहम नियम भूल जाते हैं। जाहिर है नियम तोड़ने वालों को जुर्माना भरना पड़ता है। जब किसी देश के सर्वोच्च पद पर बैठा व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करें तो क्या उसे जुर्माना होना चाहिए। आप का निश्चित तौर पर जवाब – हां में होगा। तो ऐसा ही कुछ हुआ चिली के राष्ट्रपति के साथ। चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा (Sebastian Pinera) को एक महिला के साथ सेल्फी खिंचवाना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल सेल्फी में वो बिना मास्क के नजर आए आ रहे हैं। हालांकि इसे लेकर राष्ट्रपति ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग (Health Depatment) ने उन पर जुर्माना लगा दिया है।

दरअसल, राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा एक बीच पर गए थे और वहीं एक महिला ने उनके साथ सेल्फी मांग रखी। सेल्फी में राष्ट्रपति और महिला बिल्कुल पास नजर आ रहे हैं और दोनों ने ही मास्क(Mask)नहीं पहने थे। चिली में कोरोना को लेकर लागू नियमों का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है नियम तोड़ने वालों को सजा का प्रावधान भी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कहा गया है कि राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरो ने मास्क न लगाकर कोरोना की रोकथाम के लिए लागू नियमों का उल्लंघन(Voilation of Rules) किया है। इसी के चलते उन पर 2,57,624 रुपये ($3500) रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बता दें कि चिली में अब तक कोरोना वायरस के 5 लाख 81 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक देश में 16 हजार से अधिक लोगों की कोरोना की वजह से मृत्यु हो चुकी है। बता दें कि राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरो इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। बीते वर्ष सैंटियागो(Santiago) में असमानता को लेकर विरोध-प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति पिज्जा पार्टी में व्यस्त दिखाई दिये थे। इस पार्टी की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

