-
Advertisement
आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, मध्यप्रदेश में टूटा रिकॉर्ड, कीमत 112 रुपए के पार
नई दिल्ली। आम आदमी पर महंगाई की मार खूब पड़ी है। हर चीज महंगी होने के साथ पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol and Diesel Price) में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मध्यप्रदेश में तो पेट्रोल का भाव सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 112 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। शनिवार को डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन पेट्रोल की कीमत 29 से 30 पैसे तक बढ़ी है। देश में पेट्रोल की सबसे अधिक कीमत मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ही है। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.84 रुपए जबकि डीजल का दाम 89.87 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.83 रुपए व डीजल की कीमत 97.45 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल 93.02 और पेट्रोल 102.08 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में डीजल 94.39 और पेट्रोल 102.49 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़ें: महामारी के बीच बदल गया वाहन खरीदने का तरीका, कंपनियों ने किए कुछ ऐसे बदलाव
मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपए पार हो चुका है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपए प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है। पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

