-
Advertisement
धर्मशाला जेल में सजा काट रहे कैदी की मौ#त, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, मांगी निष्पक्ष जांच
Kangra News: धर्मशाला स्थित जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज एसपी कांगड़ा ऑफिस पहुंचे परिजनों ने साजिश के आरोप लगाए हैं।परिजनों ने से बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई। मृतक कैदी की मां कमला देवी के अनुसार जेल में बंद उनके बेटे के साथ लड़ाई हुई थी, जिसके बाद उसे जेल में अलग सेल में रखा गया था। मां का कहना है कि बताया कि जेल में पूरी सुरक्षा होती है तो ऐसे में कैसे उनके बेटे को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि असल में क्या हुआ था और किन कारणों से उनके बेटे की मौत हुई है, इसकी पूरी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
प्रारंभिक जांच में करंट लगना पाया गया
जाहिर है जिला कारागार में पोक्सो एक्ट के तहत विवेक कुमार निवासी खनियारा जेल में बंद था, जिसे अपने सेल में बेसुध हालात में पाया गया था। इसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल से मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर किया गया था, जहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। जेल अधीक्षक विकास भटनागर ने कैदी की मौत होने की पुष्टि की है। उनके मुताबिक मौत होने की वजह प्रारंभिक जांच में करंट लगना पाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस जेल प्रशासन मामले को लेकर जांच कर रहा है।
राहुल कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

