-
Advertisement
Himachal: खाई में गिरने से बची निजी बस, 45 यात्री थे सवार
कुल्लू। हिमाचल (Himachal) के कुल्लू (Kullu) जिला की मणिकर्ण घाटी के शंगना में एक निजी बस (Private Bus) दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। इसमें सवार 45 सवारियों सफर कर रही थीं। बता दें कि निजी बस बरैशाणी से मणिकर्ण की तरफ आ रही थी। अचानक बस में तकनीकी खराबी के कारण बस सड़क किनारे धंस गईं। इसके बाद बस में सवार सभी सवारियों को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि बस सड़क किनारे गहरी खाई में नहीं गिरी। ऐसे में एक बड़ा हादसा टल गया।
यह भी पढ़ें: पार्वती नदी में मिले शव की हुई शिनाख्त , दिल्ली का रहने वाला था युवक
बस में सफर कर रहे आदेश शकलानी ने बताया कि पौने 6 बजे के समय बरशौणी से मणिकर्ण (Manikarna) की तरह बस आ रही थी। अचानक शंगला के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे धंस गई। उन्होंने कहा कि बस में करीब 45 सवारियां सवार थीं। साथ करीब 2 सौ मीटर गहरी खाई थी। इसके बाद दूसरी बस में सवारियां ने अपने गंतव्य को निकलीं। उन्होंने कहा कि सरकारी व निजी बसों की समय-समय पर प्रशासन को जांच करवानी चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

