-
Advertisement
हिमाचल: गुरू रविदास मंदिर में DJ पर लगा दिए पंजाबी गाने, उपप्रधान सहित 9 पर FIR
ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला के गुरू रविदास मंदिर (Guru Ravidas Temple) भटोली में डीजे लगाकर पंजाबी धूनों पर नाचने को लेकर हंगामा हो गया। मंदिर सेवादारों द्वारा मना करने पर युवाओं ने गाली गालोच व जान से मारने की धमकी दी है। मामले को लेकर पुलिस ने शिकायत (Complaint) के आधार पर उपप्रधान सहित 9 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही उपप्रधान पर सभी को उकसाने का आरोप भी जड़ा गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: निजी आशियाने के निर्माण में सरकारी सीमेंट का प्रयोग पड़ा महंगा, मामला दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में मोहन लाल निवासी भटोली ने बताया कि गुरू पर्व पर श्री गुरू रविदास मंदिर भटोली में उपप्रधान ज्ञान चंद सहित 9 युवाओं ने धार्मिक स्थल अपवित्र करके गुरू जी का अपमान किया व सामान इधर-उधर बिखेर दिया। इतना ही नहीं युवा मंदिर परिसर में डीजे (DJ) लगवाकर पंजाबी गानों की धुन पर नाचते रहे। युवाओं को जब मना किया गया, तो गाली गलौज व जान से खत्म करने की धमकी दी। इतना ही नहीं मंदिर में जबरदस्ती ताला लगा दिया, जिससे हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

