-
Advertisement
ब्रेकिंगः हिमाचल से राहुल- प्रियंका लौटे दिल्ली वापस, सोनिया गांधी दो दिन रुकेंगी
शिमला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व राबर्ट वाड्रा आज दोपहर बाद वापस दिल्ली लौट गए हैं जबकि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अभी छराबड़ा में ही है। सोनिया गांधी का यहां पर दो दिन और रुकने का कार्यक्रम है। प्रियंका, राहुल गांधी व राबर्ट वाड्रा आज 2 बजे के बाद सड़क मार्ग से चंडीगढ़ के लिए निकले और वहां से हवाई मार्ग से दिल्ली जाएंगे।
यह भी पढ़ें:सोनिया गांधी ने उठाया मौसम का लुत्फ, छराबड़ा में प्रियंका के घर के बाहर टहलती दिखीं

प्रियंका गांधी शनिवार को परिवार के साथ शिमला के पास छराबड़ा में बने अपने घर पर पहुंची थी। और इसके बाद सोमवार सुबह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Congress interim President Sonia Gandhi) शिमला पहुंची तो दोपहर बाद राहुल गांधी ने भी हिमाचल का रुख किया। दो दिनों तक पूरे गांधी परिवार ने शिमला के निकट छराबड़ा में प्रियंका के घर पर छुट्टिया बिताई। आज सुबह प्रियंका, राहुल व राबर्ट वाड्रा के साथ वापस दिल्ली लौट गई है। प्रियंका गांधी का घर शिमला से 13 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर है। घर को पहाड़ी शैली में बनाया गया है। वे बीच- बीच में यहां पर आती रही है। इससे पहले जून 2021 को प्रियंका शिमला आईं थीं और 3-4 दिन यहां रुकी थीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पुलिस के जवान प्रियंका के घर के आसपास तैनात किए गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


