- Advertisement

राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास के पास धरना, मंत्री जितेंद्र सिंह बातचीत के लिए पहुंचे
Congress Protest: देश भर में गरमाए पेपर लीक विवाद को लेकर राजधानी दिल्ली में सियासी पारा चढ़ गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देते हुए अचानक पीएम आवास के पास विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस हाई-प्रोफाइल धरने में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी खुद सड़क पर मौजूद हैं। कांग्रेस के प्रदर्शनकारी नेताओं से बातचीत करने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे हैं।
अत्यंत गोपनीय रहा ‘पैदल मार्च’
कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेहद योजनाबद्ध और गुप्त रखा गया था। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत तमाम वरिष्ठ नेता पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर एकत्र हुए।वहां से सभी नेता पैदल ही प्रधानमंत्री आवास की ओर निकल पड़े।
‘पीएम-गृहमंत्री इस्तीफा दो’ के नारे, चन्नी समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में
पीएम आवास के करीब पहुंचते ही कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो” और “पीएम व गृहमंत्री इस्तीफा दो” के नारे लगा रहे हैं। हालात को नियंत्रित करने के लिए मुस्तैद पुलिस बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

