-
Advertisement
बारिश का कहर: कुल्लू में फ्लैश फ्लड-शास्त्रीनगर-गांधीनगर में गाड़ियां दबी, अंब-गगरेट हुआ जलमग्न
Himachal Weather: हिमाचल के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। कुल्लू, मंडी, शिमला व ऊना जिला में खासा नुकसान हुआ है। कुल्लू के शास्त्रीनगर और गांधीनगर में रात को नाले में आए फ्लैश फ्लड में सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां और बाइक मलबे में दब गए। आसपास के कई घरों व दुकानों में मलबा भर गया। हालांकि इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है मनाली व बंजार में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कांगड़ा और मंडी में भी भारी बारिश से नदी नाले उफान पर है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन औट, जोगनी मोड़, डयोड और दवाड़ा के पास लैंडस्लाइड से बंद पड़ा है। इससे सैकड़ों लोग कई घंटों से फोरलेन पर जगह जगह फंसे हुए हैं।
ऊना जिला के गगरेट में भारी बारिश के बाद जल भराव हो गया। यहां पर घरों व दुकानों में पानी और मलबा भर गया है…#Himachalrain #waterlogging #Gagret #Una #Houses #shops #water pic.twitter.com/lmsIwlg4cF
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 20, 2025
ऊना जिला के गगरेट और अंब में भारी बारिश के बाद जल भराव हो गया। यहां सैकड़ों घरों व दुकानों में पानी और मलबा भर गया है। कुल्लू के शास्त्रीनगर और गांधीनगर में फ्लैश फ्लड से काफी नुकसान हुआ है। ऊना में अंब व गगरेट सब डिवीजन के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है।
अगले पांच दिन तक राहत के आसार नहीं
वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिन तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। आज भी छह जिले ऊना, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
तुलसी, सुनैना
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

