-
Advertisement
रजत पाटीदार होंगे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के नए कप्तान
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग( IPL-2025) का साल 2025 में 18वां सीजन खेला जाना है, जिसका आगाज मार्च महीने के तीसरे सप्ताह में हो सकता है। इसको लेकर अभी से सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, जिसमें कुछ टीमों के कप्तान जहां पहले से तय हैं तो कुछ ने आईपीएल 2025 के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आगामी सीजन के लिए टीम की कप्तानी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) संभालते हुए नजर आने वाले हैं, जिनके कंधों पर टीम को पहली बार खिताब जिताने की जिम्मेदारी रहेगी। आरसीबी (RCB) की टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।
https://twitter.com/RCBTweets/status/1889924890331111838
रजत पाटीदार ने 34.74 के औसत से कुल 799 रन बनाए
आरसीबी टीम के लिए साल 2025 के आईपीएल सीजन (IPL Seasons) में कप्तानी संभालने वाले रजत पाटीदार का अब तक मेगा टी20 लीग में रिकॉर्ड देखा जाए तो 31 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल में 27 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 24 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 34.74 के औसत से कुल 799 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी भी देखने को मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के पास आईपीएल ( IPL)के पहले सीजन से लेकर 17वें सीजन तक एक से एक मैच विनर और स्टार खिलाड़ी स्क्वाड में मौजूद होने के बावजूद वह एकबार भी खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो सके। आरसीबी अब तक सिर्फ 3 बार ही फाइनल तक का सफर तय कर चुकी है, जिसमें उसे सभी में हार का सामना करना पड़ा है।
https://twitter.com/RCBTweets/status/1889930275993633152
आरसीबी का आईपीएल 2025 के लिए फुल स्क्वाड
विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियम लिविंगस्टन, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिक डार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा।
पंकज शर्मा

