-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2022/06/Mandi-1.jpg)
हिमाचल: लुधियाना से गिरफ्तार हुआ आरोपी, भाभी के साथ किया था दुष्कर्म
मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल जोगिंद्रनगर में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने मामा की बहू के साथ दुष्कर्म किया था।
यह भी पढ़ें:महिला का आरोपः ससुर करता है अश्लील हरकतें और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित
जानकारी के अनुसार, जोगिंद्रनगर के लडभड़ोल क्षेत्र की दलेड़ पंचायत में एक महिला ने अपनी बुआ सास के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया थ। वहीं, अब महिला का मेडिकल होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। शनिवार को आरोपी को थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल की अगुवाई में मौके पर ले जाया गया और पीड़ित महिला के बयान कलम बंद किए और साक्ष्य भी जुटाए।
यह भी पढ़ें:पिता ने 12 साल तक किया अपनी ही बेटी से दुष्कर्म, हिंसक हो करते थे यौन शोषण
इस दौरान आरोपी के परिजनों और दलेड़ गांव के लोगों ने हंगामा करने की भी कोशिश की। आरोपी के परिजनों का कहना है कि महिला ने 40 दिन बाद युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर ये घटना 4 मई को हुई है, तो महिला ने तब शिकायत क्यों नहीं दर्ज करवाई। जबकि, स्थानीय लोगों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।मामले की पुष्टि करते हुए जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर पूछताछ की है। फिलहाल, मामले की छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः पति के दोस्त ने किया महिला से दुष्कर्म, एलबम देखने के बहाने आया था घर
बता दें कि बीते दिनों एक महिला ने पुलिस में दुष्कर्म की शिकायत दी थी। महिला ने बताया था कि उसके पति की बुआ का बेटा अमन कुमार 4 मई, 2022 को उनके घर आया हुआ था। उस दिन उनके घर में महिला के सास-ससुर और दो बेटे थे। महिला का पति पेशे से ड्राइवर है और उस दिन वे घर से बाहर था। महिला ने बताया कि रात को करीब एक बजे वो बाथरूम जाने के बाद वापस अपने कमरे में जा रही थी। इसी बीच अमन ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और अपने हाथों से उसका मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि दुष्कर्म करने के बाद अमन ने उसे ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर महिला ने पहले तो किसी को ये बात नहीं बताई, लेकिन बाद में उसने सारी बात अपने पति को बता दी। जिसके बाद घटना के 40 दिन बाद पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में मामला दर्ज करवाया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…