-
Advertisement
सुंदरनगर में 6 साल की मासूम के साथ दुराचार, 45 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
नितेश सैनी/सुंदरनगर। नगर परिषद क्षेत्र सुंदरनगर (Sundernagar) में UKG में पढ़ने वाली 6 साल की प्रवासी बच्ची (Girl) के साथ 45 वर्षीय आरोपी द्वारा दुराचार (Rape) करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची के अनुसार, आरोपी द्वारा इससे पहले भी एक बार उसके साथ गलत हरकत की गई थी। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को भी गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए SP मंडी ने भी सुंदरनगर पहुंचकर पीड़ित बच्ची के परिवार के साथ मुलाकात कर उनसे सारे घटनाक्रम की जानकारी ली है।
बच्ची के साथ गलत हरकत
जानकारी के अनुसार, थाना में दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित बच्ची की मां ने कहा है कि उसकी छह साल की बच्ची ने 5 जनवरी को स्कूल से आने के बाद बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रही है। आरोपी ने उसका शारीरिक उत्पीड़न कर उसके साथ गलत हरकत की है और इससे पहले भी उसने उसके साथ ऐसा किया था। पुलिस (Police) ने FIR दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
