-
Advertisement
Rohru में बोले राठौर: नेपाली मजदूरों को लाने की व्यवस्था करे सरकार
Last Updated on July 1, 2020 by Vishal Rana
रोहड़ू। प्रदेश की आर्थिकी में 5 हजार करोड़ का महत्वपूर्ण योगदान देने वाली सेब बागवानी के लिए मजदूरों की व्यवस्था को लेकर कांग्रेस (Congress) बागवानों के हित के लिए सदैव आगे रही है। मौजूदा समय में सेब सीजन निकट होने व सरकार की ओर से नेपाली मजदूरों (Nepali laborers) की पुख्ता व सुनियोजित व्यवस्था ना होने की स्थिति में बागवानों को भारी चिंता सता रही। बागवानों की इस मांग को लेकर कांग्रेस ने एक जिम्मेवार विपक्ष के रूप में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) व राज्यपाल के समक्ष मजदूरों को लाने की व्यवस्था की मांग की है। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने रोहड़ू (Rohru) में कही। उन्होंने बताया कि सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए नेपाली मजदूरों को लाने के लिए नेपाल सरकार के मजदूर मंत्रालय से सीधा संपर्क करना चाहिए और नेपाली मजदूरों को प्रदेश में लाने के लिए सीमा पर बसों (Bus) की व्यवस्था करनी चाहिए।
पैकिंग सामग्री के दाम तय करना जरूरी
यह भी पढ़ें: गोहर: किसानों को टमाटर की बंपर फसल के मिल रहे मुंह मांगे दाम, चेहरे खिले
उन्होंने बताया कि सेब सीजन के चलते कार्टन व पैकिंग सामग्री के दामों को समय से पूर्व उचित दाम तय करना जरूरी है। ऐसा देखा गया है कि सेब सीजन के पीक समय में पैकिंग सामग्री (Packing Material) की मांग व आपूर्ति की हालत डगमगाने से कीमतों मे बड़ा अंतर आ जाता है। जिसे बागवानों को मजबूरन आर्थिक संकट झेलना पड़ता है। राठौर ने बताया कि बागवानों के साथ प्रदेश सरकार पहले से ही खिलवाड़ करती आई है। सरकार ने बागवानों में प्रयुक्त दवाईयों के दामों को कोरोना संकट के चलते भी बढ़ाया है। सरकार ने हाल ही में मंडी मध्यस्थता योजना के तहत 50 पैसे बढ़ाया हैं। जो बागवानों के साथ मजाक है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से बागवानों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण होता है, तो कांग्रेस कभी बर्दाश्त नही करेगी। सरकार को इस संकट के समय में सेब के दाम 20 रुपए प्रति किलो करना चाहिए। जिससे मार्केट में स्थिरता बनी रहेगी व बागवानों को भी राहत मिलेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश भाजपा सरकार पर कोरोना जैसे संकट में भी भ्रष्टाचार में सलिप्त होने का आरोप लगाया है।