-
Advertisement
हिमाचल: 8वीं से 12वीं की आज से नियमित कक्षाएं, इन नियमों का करना होगा पालन
शिमला। हिमाचल में आज से आठवीं से 12वीं तक की नियमित कक्षाएं (Regular classes) लगी है । इसके अलावा पहली से सातवीं कक्षा के छात्रों को स्कूल बुलाने पर दशहरे के बाद फैसला लिया जाएगा। आज से स्कूलों (School) में लगने वाली नियमित कक्षाओं को लेकर स्कूल प्रबंधनों को कोरोना नियमों (Corona Rules) का सख्ती से पालन करना जरूरी है। स्कूलों में कमरों की क्षमता के अनुसार 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही एक कक्षा में बैठाया गया है। अन्य विद्यार्थियों की क्लास अन्य कमरे में लगाई गई है। आज सुबह स्कूलों में प्रार्थना सभा और खेल गतिविधियां नहीं हुई। इसके अलावा भोजनावकाश भी अलग-अलग होगा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में 9वीं से 12वीं की अगले सप्ताह से नियमित कक्षाएं लगाने की तैयारी
हर घर पाठशाला अभियान के तहत विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षण सामग्री रोजाना भेजी जाएगी। वहीं, कोरोना से बचाव के लिए जारी एसओपी का स्कूलों में पालन करना होगा। स्कूलों में कक्षाओं में एक बेंच पर एक ही छात्र को बैठाया जाएगा। 15 अक्तूबर के बाद पहली से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने पर फैसला लिया जाएगा।
60 फीसदी शिक्षकों को लगी है कोरोना की डोज
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त सौ फीसदी शिक्षकों को कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी हैए जबकि दोनों डोज 60 फीसदी शिक्षकों को लगी है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सभी शिक्षकों को जल्द दूसरी डोज लगवाने के आदेश दिए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

