-
Advertisement
कनाडा भेजने के नाम पर रिश्तेदार ने ठग लिए 13 लाख
हमीरपुर। जिले के बड़सर (Badsar) में कनाडा भेजने के नाम पर 13 लाख (13 lakh) डकारने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बड़सर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में ठगों ने सोहारी पंचायत के लाहड़ी गांव के एक परिवार को चूना लगाया है। इस संबंध में पीड़ित वासी गांव लाहड़ी तरखाना (Lahri Tarkhana) ने बड़सर थाने में कंप्लेंट लिखवाई है।
यह भी पढ़ें:प्रवासी महिलाओं ने बुजुर्ग के निकाल लिए 40 हजार रुपए, पता भी नहीं लगने दिया
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका एक रिश्तेदार घर पर आया और कहने लगा कि उसका जीजा कनाडा में है। उसने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया। बाद में उस रिश्तेदार ने उसे पंजाब (Punjab) बुलाकर कागजात रखवा लिए। उसने उससे कहा कि पैसे में घर आकर ले लूंगा। इसके बाद उसका रिश्तेदार और उसका जीजा उसके घर पर आए और पीड़ित के पिता ने बैंक से आठ लाख रुपए निकाल कर उन्हें दे दिए।
बाद में उन ठगों ने पूरे पैसे देने पर कागजात पूरे करवाने का झांसा दिया। बाद में पीड़ित ने उसे बाकी के पैसे भी दे दिए। मगर दो साल बीत जाने पर भी उसे विदेश नहीं भेजा। जब पीड़ित ने उन्हें पैसे वापस करने की बात कही तो वे मुकर गए। आरोपियों ने पीड़ित को तीन लाख 27 हजार रुपए व दो लाख पचास हजार के दो चैक (Two checks of three lakh 27 thousand rupees and two lakh fifty thousand rupees दिए जो बाउंस हो गए।डीएसपी हेड क्वार्टर रोहिन डोगरा ने मामले की पुष्टि की हैण् उन्होंने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group




