- Advertisement -
नई दिल्ली। इस बार धनतेरस (Dhanteras) 13 नवंबर को मनाया जा रहा है। वहीं, दिवाली का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन से दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है। हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व माने जाने वाले धनतेरस को शुभ मुहूर्त के तौर पर देखते हैं। इसलिए इस दिन पौराणिक परंपरा के मुताबिक नए सामान खरीदारी करने को काफी शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन लोग अपने घरों में सोना, घर, चांदी, बर्तन, गाड़ी आदि कई चीजें खरीद कर लाते हैं। परंपरा के अनुसार इस दिन पूजा और खरीदारी के मुहूर्त के अनुसार लोग पूजा और खरीदारी करते हैं।
धनतेरस पर सभी यह चाहते हैं कि मां लक्ष्मी उस पर अपनी कृपा बनाए रखें। इसके लिए कई तरह के उपाय और टोटके आजमाते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं। धनतेरस के दिन यदि आप चाहते हैं कि कुबेर आप पर सालों साल धन की वर्षा करें तो आप 5 रुपए का उपाय जरुर आजमाएं। 5 रुपए में मां लक्ष्मी लिए कुछ ऐसी चीजें खरीद कर लाएं जो धनतेरस पर उन्हें अर्पित करें। ये 5 रुपए की चीजें न धनतेरस पर ही नहीं बल्कि आपको हमेशा खुश रखेंगी। इन चीजों को आसानी से आप बाजार से खरीद सकते हैं लेकिन इसे पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करना होगा।
5 रुपए का साबुत धनिया खरीद कर धनतेरस को लाएं और उसी दिन मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी के चरणों में अर्पित करें। मां लक्ष्मी की आरती करे। मां की प्रार्थना करने के बाद घी या तेल का दीया जलाएं। बाद में इस धनिया को प्रसाद के रूप में घर के सदस्यों में वितरित भी करें। गौर हो कि धनिया की खरीदारी करना धनतेरस के दिन काफी शुभ माना जाता है लेकिन अगर आप उसे मां लक्ष्मी को उसे अर्पित कर दें और फिर प्रसाद ग्रहण कर लें तो उसका लाभ कई गुणा बढ़ जाता है। इसके अलावा आप धनतेरस के दिन 5 रुपए का बताशा खरीदें। बताशा का भोग मां लक्ष्मी का सबसे प्रिय भोग माना जाता है। सफेद बताशा धनतेरस पर ही खरीदें और उसे उसी दिन मां को चढ़ाएं। सफेद रंग मां को प्रिय है और जब उनका भोग भी सफेद होता है तो उनकी प्रसन्नता ज्यादा बढ़ती है। मां लक्ष्मी को सच्चे मन से बताशे का प्रसाद चढ़ाएं और फिर प्रार्थना करें।
धनतेरस के दिन 5 रुपए का कुमकुम लें और उसे मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें और उसे मां को लगा कर खुद भी लगाएं। इसे लगाने के बाद आपमें आत्मविश्वास आएगा और ये धन धान्य से आपको भर देगा। जब भी किसी काम के लिए निकलें मां को चढ़ाए कुमकुम को जरूर लगा लें। दरअसल मां की चरणों में कुमकुम अर्पित करने के बाद लगाने से उसकी शक्ति से आपको काफी लाभ होगा। धनतेरस के दिन घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पदचिन्ह (पैरों के चिन्ह) लगाएं। यह लाल रंग का होता है और बाजार में इस मौक पर मिलता है। इस बात का ध्यान रखे कि 5 रुपए में ही ये पदचिन्ह खरीदें। धनतेरस पर इसे खरीदें और दीवाली वाले दिन इसे लगाएं। मान्यता है कि पदचिन्ह मां लक्ष्मी के घर में आने का संकेत होता है। सबसे पहले मां लक्ष्मी के चरणचिन्ह पर आरती करें और कुमकुम लगाकर उन्हें अपने घर में श्रद्धापूर्वक आमंत्रित करें। ऐसा करना आपके घर में सौभाग्य का दरवाजा खोल सकता है। ऐसा करने से माना जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती है।
- Advertisement -