-
Advertisement

यातायात नियमों का पालन करवाते हैं ये ऊंट, Video देखकर आप भी तो यही कहेंगे
कंकरीट की सड़क से एक शख्स ऊंट (Camels)के एक झुंड को लेकर चला हुआ है। उसी दौरान एक शख्स जोकि बैटरी आपरेटिड साइकिल (Battery Operated Bicycle) पर सवार है, ऊंट के बाजू से होकर आगे निकलने का प्रयास करता है। शायद ऊंट को ये बात नागवार गुजरी और उसे लात मार दी। साइकिल पर सवार शख्स नीचे की तरफ हो जाता है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि ऊंट भी यातायात नियमों के पालन का संदेश देने का प्रयास कर रहे हों। आईएफएस सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर करते हुए, कैप्शन दिया है,रिस्पेक्ट लेन ड्राइविंग (Respect Lane Driving)।
यह भी पढ़ें: Tiger Shroff के गाने पर वेटर ने किया जबरदस्त डांस, Viral हो रहा वीडियो
Respect lane driving🙏🏼 pic.twitter.com/u87Rbk4fNE
— Susanta Nanda (@susantananda3) February 18, 2021
यह भी पढ़ें: अपने ही अंकल के कंकाल से बना डाला गिटार, Video देख बाकी समझ जाएंगे आप
कहने का मतलब यही है कि सड़क पर चलने के नियम (Traffic Rules) बनाए गए हैं,लेकिन अकसर हम उनका पालन नहीं करते, वही अनदेखी हादसों का कारण बनती है। लेकिन इस वीडियो को देखकर लगता है कि ऐसे लोगों को सबक सिखाने का ठेका अब ऊंट ने ले लिया है। तभी तो इस साइकिल सवार को ऊंट ने लात मारकर साइड पर कर दिया। वीडियो को देखकर यूजर कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है नियम तो नियम हैं, उनका पालन करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा है,टोटल दादागिरी।
https://twitter.com/Vyaskaji/status/1362314121098665986
https://twitter.com/patelaarav21/status/1362305139542007810