-
Advertisement
हिमाचल में नैना देवी बस अड्डे के निकट घंसी सड़क, होटल व मकानों को खतरा
बिलासपुर। धार्मिक स्थल नैना देवी और आनंदपुर साहिब को जोड़ने वाली मुख्य सड़क नैना देवी बस अड्डा के समीप बड़े मोड़ के पास बरसात के कारण धंस गई, जिससे इस सड़क पर बड़ी बड़ी दरारें आ गई है। बड़े मोड पर जमीन लगभग 100 मीटर नीचे तक धंसने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है और सड़क के नीचे होटल और रिहायशी मकानों को भी हैं खतरा बना हुआ है क्योंकि जैसे-जैसे बारिश हो रही है, सड़क धंसती जा रही है। सड़क धंसने से यातायात पर असर पड़ा है।
यह भी पढ़ें: आफत की बारिश से हिमाचल को 800 करोड़ रुपए का नुकसान, 302 लोगों की गई जान
हालांकि लोक निर्माण विभाग ने एक तरफा यातायात बहाल किया गया है। सड़क के नीचे होटल और रिहायशी मकानों को भी हैं खतरा बना हुआ है। नैना देवी क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात से लोक निर्माण विभाग का अब तक लगभग 3 करोड रुपए का नुकसान हो चुका हैं श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसको लेकर के लोक निर्माण विभाग ने सड़क के किनारे पत्थर लगाकर एक तरफा आवाजाही के लिए सड़क बहाल कर दी है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार का कहना है कि यहां सड़क के लगभग 100 मीटर तक जमीन धंस गई है। इससे साथ लगते होटल और रिहायशी मकानों को भी खतरा बना हुआ है। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शीघ्र इस सड़क का मुआयना करने वाले हैं, ताकि किसी प्रकार का जान माल का नुकसान ना हो।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

