-
Advertisement
हिमाचलः किन्नौर में पहाड़ी से कार पर गिरी चट्टानें, भाबानगर के बीडीओ व एक महिला घायल
रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के दुर्गम जिला किन्नौर ( Kinnaur)में रविवार को जोरदार भूकंप ( Earthquake) आने के कारण जगह-जगह चट्टानें गिरी है। नेशनल हाईवे-5( National Highway-5) पर करछम के करीब सोमवार को पहाड़ों से बड़ी चट्टान के खिसकी। इन चट्टानों की चपेट में एक वाहन आ गया। इस वाहन में एक महिला व पुरुष सवार थे। दोनों को इस हादसे में चोटें ( Injured)आईं हैं। दोनों को उपचार नजदीकी अस्पताल में कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: भूकंप के बाद दरके किन्नौर के पहाड़, सड़क पर गिरने लगीं बड़ी-बड़ी चट्टानें
घायलों की पहचान विनय कुमार व अनुपमा के रूप में हुई है। विनय कुमार भाबानगर में कार्यकारी बीडीओ( BDO) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और वे ड्यूटी पर जा रहे थे। अनुपमा पत्नी अंकुश कुमार, गांव विकासनगर तहसील व जिला हमीरपुर अपने कार्य से टापरी जा रही थी। रिकांगपिओ से भाबानगर आते समय अचानक ऊपर पहाड़ी से चट्टानों के गिरने से गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। आस-पास मौजूद लोगों ने दोनों को कार से निकाल कर उपचार के लिए जिंदल अस्पताल छोल्टू में भर्ती कराया है। एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों मे इन दिनों चट्टान खिसकने का सिलसिला जारी है और आज सुबह ही करछम के समीप पहाड़ों से चट्टान गिरी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिले में चट्टानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में सावधानी पूर्वक वाहन को चलाएं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

