-
Advertisement
ऊना ISBT में हंगामा: HRTC और निजी बस कर्मियों में चले लात-घूंसे, मची अफरा-तफरी
Himachal News: अंतरराज्यीय बस अड्डा (ISBT) ऊना में बुधवार सुबह सरकारी (HRTC) और निजी बसों के चालकों व परिचालकों के बीच टाइमिंग को लेकर जोरदार विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे बस अड्डे पर हड़कंप मच गया और यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
टाइमिंग को लेकर बिगड़ा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की मुख्य वजह बसों की टाइमिंग को माना जा रहा है। देखते ही देखते इस विवाद में कई बसों के चालक और परिचालक कूद पड़े, जिससे HRTC और प्राइवेट बस कर्मचारी आमने-सामने आ गए। चालकों द्वारा बसें बीच में ही खड़ी कर देने से अड्डे पर बसों का जमावड़ा लग गया और कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई।
यात्री परेशान, पुलिस ने संभाला मोर्चा
सुबह-सुबह अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए निकले यात्रियों को इस हंगामे के कारण भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल कराया।
पुलिस जांच जारी
घटना में फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और विवाद के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुनैना
