-
Advertisement
हिमाचल विधानसभा में हिम-केयर योजना पर बवाल, गहमागहमी के बाद विपक्ष का वॉक-आउट
Himachal Vidhansabha: हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। आज प्रश्नकाल के दौरान हिम-केयर योजना को लेकर सत्तापक्ष-विपक्ष में तीखी नोक-झोंक हुई। सत्तापक्ष की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विपक्षी सदस्यों ने वॉकआउट कर दिया। प्रश्नकाल के दौरान नाचन से बीजेपी विधायक विनोद कुमार ने हिम-केयर योजना से जुड़ा सवाल पूछा- उन्होंने एक कार्डियोलॉजी मरीज का हवाला देते हुए कहा, हिम-केयर योजना से मुफ्त इलाज नहीं मिलने पर एक दादी ने सुनार के पास अपना मंगलसूत्र गिरवी रख दिया। मामला सामने आने पर मंगल सूत्र वापस मंगवाया।
हिमकेयर पैकेज में बहुत बड़ा घोटाला
बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने कहा, एम्स में 49 करोड़ और आईजीएमसी में 69 करोड़ रुपए की पेमेंट पेंडिंग है। उन्होंने पूछा कि मंत्री बताएं पूरे प्रदेश में हिमकेयर योजना की कितनी पेमेंट अभी पेंडिंग पड़ी है। सीएम सुक्खू ने कहा -मंगलसूत्र की बात को रिकॉड से बाहर निकाला जाए। हिमकेयर योजना बंद नहीं की हैं, इसमें सुधार किया जा रहा है। पिछली सरकार ने 1 हजार करोड़ हिमकेयर योजना पर खर्च कर दिए । योजना में भाई भतीजावाद किया। पूर्व सरकार ने राजनीतिक लोगों को लाभ देने के लिए हिमकेयर योजना शुरू की थी। हिमकेयर पैकेज में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। इस बात से भड़के बीजेपी विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर आ गए।
प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था का बेड़ा गर्क कर दिया
सदन से बाहर मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा हिम केयर योजना के तहत इलाज नहीं हो रहा है और अस्पतालों का बकाया चुकाने के लिए लोगों को अपने जेवर गिरवी रखने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है, चंबा में भी ऐसा हुआ है। जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था का बेड़ा गर्क कर दिया है और अस्पतालों पर 364 करोड़ से ज्यादा की देनदारियां हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल हिमकेयर योजना के तहत इलाज करने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन सरकार योजना जारी होने का दावा करती है। जयराम ठाकुर ने सीएम पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सदन मेंसीएम की स्थिति हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि सीएम के बाद मंत्री और विधायक जवाब देते हैं, लेकिन सीएम की कोई नहीं सुन रहा है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

