-
Advertisement
Run for Unity -सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ी जनता-देखें Video
Run for Unity : सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विभागों, संस्थाओं ने जगह-जगह रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीजेपी की ओर से प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में रन फॉर यूनिटी के कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिमला में बीजेपी के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने सीटीओ चौक से चौड़ा मैदान के लिए एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और देश के गठन में सरदार पटेल के योगदान को याद किया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर शिमला में बीजेपी की ओर से एकता दौड़ यानी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।@SanjayTandonBJP @SukhuSukhvinder @jairamthakurbjp @rajeevbindal #NationalUnityDay #RunForUnity #SanjayTandon #BJP4Himachal #HimachalAbhiAbhi #AnalPatrwal pic.twitter.com/GPv0EoJqKL
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) October 31, 2025
26 नवंबर तक होगा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रमों का आयोजन
इस मौके पर संजय टंडन ने कहा है कि सरदार पटेल ने देश की 565 रियासतों को विलय भारत के स्वरूप का गठन किया था जो सभी के लिए प्रेरणादायी है। आज से लेकर 26 नवंबर संविधान दिवस तक रन फॉर यूनिटी कार्यक्रमों का आयोजन हर जिले में किया जाएगा जिसमें देश की एकता व अखंडता के लिए युवाओं को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इसी तरह पटेल की जन्मस्थली से लेकर 150 किलो मीटर उनकी प्रतिमा तक हर रोज रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम होगा।
अनुराग की सुक्खू सरकार को खुली चुनौती हमीरपुर के रण में पहुंच मांग लिया इस्तीफा@SikanderBJP @ianuragthakur @SukhuSukhvinder @DhumalHP @Bikramthakur64 @satpalsattibjp @CMOFFICEHP @jairamthakurbjp@BJP4Himachal pic.twitter.com/j5RRDcoBuc
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) October 31, 2025
सरदार पटेल का योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता
हमीरपुर में सांसद अनुरागठाकुर ने रन फॉर यूनिटी में दौड़ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। ये दौड़ सिंथेटिक ट्रैक से शुरू हुई और हमीरपुर टाउन हॉल में समाप्त हुई। इस दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है उनके इस योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता है। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देश के हर कोने-कोने में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि 1950 में सरदार वल्लभभाई पटेल की मृत्यु हो गई थी लेकिन कांग्रेस सरकार को उन्हें भारत रत्न देने में 41 वर्ष का समय लग गया है।
-पंकज शर्मा

