-
Advertisement
दुपट्टा ओढ़े मंदिर दर्शन करने पहुंची Russian लड़की ने जो किया,दंग रह गए सब लोग
Viral Video : दुनियाभर से लोग भारत घूमने आते हैं,इस दौरान वह पर्यटक स्थलों के अलावा यहां के मंदिरों के दर्शन करने भी पहुंच जाते है। इस बार भी एक रशियन लड़की (Russian Girl) मंदिर दर्शन करने पहुंची तो,उसका वीडियो देखकर लोग दंग रह गए। दरअसल ये लड़की सिर पर दुपट्टा ओढ़े (Rajasthan) राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर (Khatu Shyam Temple) में दर्शन के लिए गई थी। वीडियो में लड़की शुद्ध हिंदी में बोलती हुई दिखाई देती है। रशियन लड़की को हिंदी बोलता देख लोग दंग रह जा रहे हैं। रशियन लडकी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रही ये लड़की रशियन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। जिसका नाम कोको है। ये कुछ दिन पहले राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने के लिए गई थी। दर्शन के दौरान लड़की सिर पर दुपट्टा रखकर भारत की संस्कृति का पालन करते हुए बाबा श्याम का दर्शन करती दिख रही है। दर्शन के बाद (Russian Influencer) रशियन इन्फ्लुएंसर ने अपना पूरा अनुभव शुद्ध हिंदी में वीडियो में रिकार्ड किया, इस विदेशी लड़की के मुंह से हिंदी सुन लोग हैरान हो रहे हैं।
जमकर कमेंट कर रहे लोग
वीडियो देख लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में लड़की का भारत में स्वागत किया है। रशियन लड़की को हिंदी बोलता देख लोग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा हैरान भी हो रहे हैं और वीडियो (Video) एक दूसरे के साथ जमकर शेयर कर रहे हैं।
-पंकज शर्मा

