-
Advertisement
SBI में नौकरी का मौका, स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी, 15 तक करें आवेदन
SBI Recruitment 2025: नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक गुड न्यूज है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 122 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन दोबारा शुरू हो गए हैं। युवा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता-आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को बैलेंस शीट, अप्रेजल, असेसमेंट ऑफ क्रेटिट प्रोपोजल और क्रेडिट मॉनिटरिंग आदि का कौशल होना चाहिए।
आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष व अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 750 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।
वेतन व चयन: चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 85,920 रुपये से लेकर 1,05,280 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए एसबीआई की ओर से 100 अंकों का इंटरव्यू आयोजित कराया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर विजिट करें।
इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
अब व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करें।
लॉगिन करने के बाद शैक्षणिक योग्यता की जानकारी, साक्षात्कार और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
इसके बाद निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करें।
अब अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
पंकज शर्मा

