-
Advertisement
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं की मुख्य लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
Last Updated on October 19, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं की मुख्य लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो गया है। ये परीक्षाएं 15 से 22 दिसंबर तक होंगी। वहीं राज्य लोकसेवा आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 15 दिसंबर को सुबह 9:00 से 12: 00 बजे के सत्र में अंग्रेजी शाम को 2: 00 बजे से 5रू00 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
यह भी पढ़ें:1508 पोस्टों को भरने के लिए दस पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षाओं के शेड्यूल में फेरबदल
वहीं इस शेड्यूल के आधार पर 16 दिसंबर को सुबह 10: 00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एस्से, 17 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जनरल स्टडी वन, 18 को सुबह 10: 00 बजे से दोपहर 1: 00 बजे तक जनरल स्टडीज टू, 19 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1रू00 बजे तक जनरल स्टडी थ्री, 21 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ऑप्शनल पेपर वन और 22 को सुबह 10: 00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ऑप्शनल पेपर टू होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group