-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंगः Kangra में सास-बहू, भाई बहन और बाप बेटी सहित 7 Corona पॉजिटिव
Last Updated on June 22, 2020 by
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में कोरोना (Corona) के सात नए मामले सामने आए हैं। सेराथाना की 58 वर्षीय महिला, उसकी 33 वर्षीय बहू और 6 वर्षीय पोती पॉजिटिव (Positive) पाई गई है। यह मुंबई से लौटे हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। हटवास नगरोटा बगवां का 24 वर्षीय युवक और उसकी 16 साल की बहन भी संक्रमित पाई गई है। यह दिल्ली (Delhi) से लौटे हैं। इसके अलावा पंजेहड़ नगरोटा बगवां का 42 वर्षीय पुरुष और उसकी 11 वर्षीय बेटी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह फरिदाबाद से आए हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में कुल आंकड़ा 700 पार, ठीक हुए 423
वहीं, दो कोरोना पॉजिटिव आज ठीक भी हुए हैं। इसमें बढ़ल ठोर तहसील देहरा का 65 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 60 वर्षीय पत्नी शामिल हैं। यह धर्मशाला में दाखिल थे। इन्हें घर भेजा जा रहा है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे। सात मामले आने और दो के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति (DC Kangra Rakesh Prajapati) ने की है। कांगड़ा जिला (Kangra District) में कुल आंकड़ा 191 पहुंच गया है। साथ ही 70 एक्टिव केस हैं। अब तक 120 लोग ठीक हो चुके हैं। एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आंकड़ा 709 पहुंच गया है। 269 एक्टिव केस हैं। अब तक 425 ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब तक 6 की मृत्यु हुई है।