-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/05/shanidev.jpg)
शमी के पौधे का शनिदेव से विशेष संबंध, घर में लगाने से बरसेगी कृपा
Vastu Tips: शास्त्रों की मानें तो शमी के पौधे का संबंध शनिदेव (Shanidev) से है। वास्तु के अनुसार, शमी के पौधे (Shami Plant) को घर में लगाने से सुख-समृद्धि और धन-धान्य में बढ़ौतरी होती है, साथ ही शनिदेव की कृपा बनी रहती है। आज हम आपको इस पौधे से जुड़ा एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप पर शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहेगी।
कुंडली में शनि का प्रभाव
व्यक्ति की कुंडली पर नवग्रहों के प्रभाव पड़ते रहते हैं। नौ ग्रहों में से शनि ग्रह या शनि दोष व्यक्ति को सबसे अधिक प्रभावित करता है। शास्त्रों के अनुसार, शनि ग्रह को कर्मफल दाता माना जाता है। जीवन में कभी ना कभी हर व्यक्ति को शनि दशा का सामना करना पड़ता है, जिसे साढ़ेसाती भी कहते हैं। इससे बचने के लिए कई उपाय भी बताए जाते हैं, जिनमें से शमी के वृक्ष की पूजा करना भी एक है।
शमी के पेड़ से बांधे कलावा
भगवान शनिदेव की कृपा पाने के लिए नियमित रूप से शमी के पेड़ की पूजा करनी चाहिए, साथ ही शनिवार या सोमवार को इस पेड़ की टहनी से लाल रंग का कलावा बांधे। मान्यता है ऐसा करने से कुंडली में राहु की स्थिति मजबूत होती है साथ ही इसके दुष्प्रभाव भी कम होते हैं और शनिदेव की कृपा बनी रहती है। वास्तु की मानें तो शमी के पेड़ को शनिवार या विजयदशमी के दिन लगाना चाहिए।
-धर्म डेस्क