-
Advertisement
हिमाचल: इस दिन से बंद हो जाएंगे शिकारी माता मंदिर के कपाट
मंडी। हिमाचल प्रदेश में सर्दियों के मौसम में होने वाली बर्फबारी के मद्देनजर मंडी जिले के थुनाग क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध शिकारी माता मंदिर (Shikari Mata Temple) के कपाट पहली दिसंबर से बंद कर दिए जाएंगे। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि कड़ाके की ठंड व बर्फबारी की संभावना के चलते प्रशासन ने शिकारी माता मंदिर के कपाट 1 दिसंबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक बंद करने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें-हिमाचल: इस दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी
एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने कहा कि इस अवधि में आम नागरिकों के शिकारी माता मंदिर में प्रवेश के साथ-साथ यहां पर्यटकों और ट्रैकर्ज के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शिकारी माता मंदिर के कपाट आम नागरिकों व श्रद्धालुओं-पर्यटकों के दर्शन के लिए 1 अप्रैल, 2022 से विधिवत रूप से खोले जाएंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सर्दियों के मौसम में शिकारी माता मंदिर क्षेत्र में 8 से 10 फीट तक बर्फ गिरती है। वहीं, कड़ाके की ठंड व भारी हिमपात से जंजैहली माता शिकारी मंदिर सड़क भी जाम रहती है। लिहाजा इन दिनों में जोखिम ना लें और शिकारी माता मंदिर की ओर जाने का प्रयास न करें।
एसडीएम ने कहा कि अगर कोई भी पर्यटक या स्थानीय निवासी शिकारी माता मंदिर की ओर जाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात कालीन स्थिति में पुलिस थाना जंजैहली के दूरभाष नंबर 01907-256740 औक उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय थुनाग के दूरभाष नंबर 01907-257666 पर संपर्क करें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

