-
Advertisement
रिश्वत मांगने वाला फरार नादौन का एसएचओ निलंबित, कार से चिट्टा भी मिला
नादौन। मवेशियों को पठानकोट (Pathankot) ले जाने की परमिशन देने के बदले रिश्वत (Bribe) मांगने वाले नादौन थाने (Nadaun Police Station) के प्रभारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही की गाड़ी से चिट्टा बरामद हुआ है। गाड़ी की तलाशी के दौरान आरोपी के पर्स से पुलिस को 0.8 ग्राम चिट्टा मिला है। बुधवार के दिन अरोपी की बरामद की गई गाड़ी से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिंक टीम पहुंची थी।फोरेंसिक टीम ने गाड़ी को अनलॉक कर इसके भीतर से साक्ष्य जुटाए हैं। इसी दौरान गाड़ी में पड़े आरोपी के पर्स की तलाशी के दौरान 0.8 ग्राम चिट्टा मिला है। फरार एसएचओ के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है। योगराज चंदेल को नादौन पुलिस थाना का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। रिश्वत का आरोपी थानेदार वारदात के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। विजिलेंस तथा पुलिस की टीमें उसकी तलाश में निरंतर जुटी हुई हैं।आपको बताते चलें कि फरार आरोपी एसएचओ नीरज राणा ने विजिलेंस टीम को गाड़ी से रौंदने का प्रयास भी किया था। टीम ने सड़क से कूद कर अपनी जान बचाई थी। अब आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच भी बिठाई गई है। 24 घंटे बाद भी फरार आरोपी का सुराग नहीं लग पाया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: एसएचओ ने ली 25 हजार की रिश्वत, पकड़ने गई विजिलेंस टीम पर चढ़ा दी गाड़ी
विजिलेंस और पुलिस की टीमें तलाश में जुटी हुई हैं। गिरफ्तारी (Arrest) से बचने के लिए आरोपी प्रदेश उच्च न्यायालय में जमानत की अर्जी लगा सकता है। योगराज चंदेल नादौन थाने के नए एसएचओ नियुक्त किए गए हैं। दरअसल, पीड़ित कारोबारी ने विजिलेंस में शिकायत कर आरोप लगाया था कि एसएचओ (SHO) नादौन नीरज राणा मवेशियों को पठानकोट ले जाने की अनुमति देने की एवज में 25,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। पैसा न देने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी भी दे रहा है। शिकायत के आधार पर विजिलेंस (Vigilance) ने एसएचओ को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी एसएचओ अपनी निजी कार से मौके पर पहुंचा और शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ले ली। इसी बीच विजिलेंस की टीम उसे दबोचने के लिए बढ़ी तो वह अपनी कार (Car) में बैठ गया और टीम (Team) पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए फरार हो गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


