-
Advertisement
नगर निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर सजाई दुकानें, रेहड़ी-फड़ी यूनियन का शिमला में प्रदर्शन
MC Shimla: रेहड़ी-फड़ी तहबाजारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। सीटू के बैनर तले शिमला शहर के अलग अलग क्षेत्रों में दुकानें लगाने वाले लोगों ने नगर निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया और विरोधस्वरूप वहीं पर अपनी दुकानें भी सजा दीं। इस मौके पर सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने नगर निगम शिमला पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि निगम गैरकानूनी तरीके से तहबाजारियों को उजाड़ने का काम कर रहा है और पंजीकरण के लिए आठ तरह के दस्तावेज मांगना पूरी तरह से अनुचित है।
रेहड़ी-फड़ी तहबाजारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। सीटू के बैनर तले शिमला शहर के अलग अलग क्षेत्रों में दुकानें लगाने वाले लोगों ने नगर निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया और विरोध स्वरूप वहीं पर अपनी दुकानें भी सजा दीं।#shimla #Citu #hungama pic.twitter.com/hmmbS8HQzc
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) September 30, 2025
लोगों को परेशान कर रहा नगर निगम शिमला
मेहरा ने सवाल उठाया कि जब देश की हर योजना और पहचान आधार कार्ड से जुड़ी है, तो फिर अतिरिक्त दस्तावेजों की मांग करना सिर्फ लोगों को परेशान करने की नीति है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर निगम स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट 2014 और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रहा है। मेहरा ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो तहबाजारी यूनियन किसी भी स्तर तक लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बैठने की जगह नहीं दी गई तो वे निगम कार्यालय के बाहर ही रेहड़ी लगाकर अपना हक मांगेगे।
संजू ,शिमला

