-
Advertisement
Himachal में बारिश से हाल खराब, कई जिलों में शिक्षण संस्थान बंद,इंदौरा में पानी में तैरने लगी गाड़ियां
Heavy Rain In Himachal: हिमाचल में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जिलों में खासा नुकसान हुआ है। कांगड़ा के इंदौरा में कई घर और किसानों की जमीन जलमग्न हो गई। यहां पर वार्ड-2 व तीन में लोगों के घरों में पानी घुस गया और वाहन वानी में तैरने लगे। हालात बिगड़ने पर NDRF की टीम ने मोर्चा संभालते हुए 7 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1959834706733662431
डलहौजी में दो जगह बादल फटे
चंबा (Chamba)जिले के डलहौजी में दो जगह बादल फटे। डलहौजी-तलाई मार्ग के साथ लगते खोड़ागोठ में बादल फटने से पहाड़ी से मलबा व पानी आ गया। इससे जंजघर तबाह हो गया और डलहौजी-तलाई मार्ग बंद हो गया। पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह बंद हो गया। पठानकोट में चक्की दरिया के उफान से एक पुल (Bridge) बह गया है। नए पुल पर भी खतरे को देख प्रशासन ने आवाजाही बंद कर दी। इससे पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे बंद हो गया है।
पठानकोट में चक्की दरिया के उफान से एक पुल बह गया है। नए पुल पर भी खतरे को देख प्रशासन ने आवाजाही बंद कर दी। इससे पठानकोट.जालंधर नेशनल हाईवे बंद हो गया है। @Indiametdept @moesgoi @ndmaindia @HPSDMA@CMOFFICEHP @dprhp @RajBhavanHP #Mosam #Cloudbrust pic.twitter.com/Nybfx0amBo
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 25, 2025
बहुमंजिला इमारत ढही
भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए आज बिलासपुर, चंबा, (Kangra) कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना व कुल्लू जिले के कुल्लू, बंजार व मनाली उपमंडल और मंडी जिले के करसोग, पद्धर व बालीचौकी उपमंडल में शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। शाहपुर विधानसभा की सुधेड़ पंचायत के गांव धार चचोट में भूस्खलन से पशुशाला ध्वस्त होने से 15 भेड़.बकरियां मर गईं। धर्मशाला-चड़ी मार्ग पर एचआरटीसी की कार्यशाला के पास बहुमंजिला इमारत ढह गई। कांगड़ा जिला के इंदौरा में भारी बारिश के बीच कई वाहन बह गए हैं।
शिमला : भारी बारिश के कारण टूटीकंडी स्थित पांजड़ी में डंगा गिरा, बहुमंजिला इमारत खतरे की जद में….#Shimla #heavyrains #wallcollapsed #Panjri #Tootikandi #building #Himachalweather #Himachalabhiabhi pic.twitter.com/8OrZkNnrXf
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 25, 2025
-राहुल

