-
Advertisement
Breaking: संडे के दिन Himachal में छह Corona Positive , शिमला पांच-बिलासपुर में एक
Last Updated on July 26, 2020 by saroj patrwal
शिमला /धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में संडे (Sunday) के दिन सुबह-सवेरे कोरोना (Corona) संक्रमण के छह मामले सामने आए हैं, इनमें शिमला (Shimla) से पांच व एक मामला बिलासपुर से सामने आया है। शिमला जिला में जो पांच नए मामले सामने आए हैं, उन में तीन मामले शिमला शहर के हैं जबकि दो जिला के रोहडू इलाके से हैं। शिमला शहर के तीन मामलों में एक विधानसभा के क्वार्टर में रहने वाला व्यक्ति, दूसरा मामला संजौली के गुरुद्वारा के पास का रहने वाला है। ये दोनों एडिशनल एडवोकेट जनरल के दफ्तर के पॉजिटिव (Positive) आए व्यक्तियों के संपर्क में आए थे।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में Corona से 12वीं मौत, Sirmaur की महिला ने Shimla में तोड़ा दम
तीसरा मामला फायर ऑफिस छोटा शिमला के निकट रहने वाली एक महिला है। कोरोना पाॅजिटिव पाई गई महिला सीएम के उप सचिव कार्यालय में कार्यरत है। महिला कर्मचारी राजभवन और सचिवालय के बीच स्थित सरकारी कॉलोनी में रहती हैं। जबकि 2 नए मामले रोहडू के मेंहदली क्षेत्र के हैं। जहां पर 3 दिन पहले 18 मजदूर पॉजिटिव पाए गए थे उन्हीं के संपर्क में आने से दो और मजदूर संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही शिमला जिला में एक्टिव केस का आंकड़ा 72 हो गया है। सीएमओ शिमला डाॅ सुरेखा चोपड़ा ने पांच पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की है।
उधर, बिलासपुर (Bilaspur) में 34 वर्षीय पुलिस कर्मी पाॅजिटिव पाया गया है। यह पुलिसकर्मी स्वारघाट में कार्यरत है। उसे आयुर्वेदिक शिवा कॉलेज चांदपुर में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएमओ बिलासपुर ने मामले की पुष्टि की है।
देर रात कांगड़ा व ऊना सामने आए 16 मामले
जिला कांगड़ा से कोरोना के 13, ऊना से 3 मामले देर रात सामने आए हैं। जिला कांगड़ा में जो पॉजिटिव पाए गए हैं उन में पांच सेना के जवान है। पांच जवानों में से तीन नैहरनपुखर के रहने वाले हैं। इनमें दो जवान सिक्किम से दिल्ली पहुंचे और वहां से टैक्सी में कांगड़ा आए थे और दोनों ढलियारा में क्वारंटाइन थे। दोनों जवानों को एमएच योल शिफ्ट कर दिया है। इसके अलावा नेहरन पुखर का ही एक अन्य 31 वर्षीय जवान लेह से लौटा था। पांचवा पॉजिटिव पाया गया जवान चैतड़ू का रहने वाला है। 34 वर्षीय सेना का यह नोएडा से कांगड़ा आया था और पॉजिटिव पाया गया। इसके अलावा कांगड़ा के कुलथी की रहने वाली 32 वर्ष की महिला उसका बेटा व बेटी व 32 वर्ष की जीजा संक्रमित पाए गए। सभी के केविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट कर दिया है।रिट नूरपुर की 68 वर्षीय महिला, उसकी 31 वर्ष की बहू व 6 वर्ष का पोता जो हैदराबाद से लौटे थे, संक्रमित पाए गए हैं। नूरपुर के रहने वाला मुर्गी पालन के व्यवसाय से जुड़ा 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति 10 दिन पहले पठानकोट गया था। सभी को कोविड केयर सेटर शिफ्ट किया गया है।
उधर मसरूर का रहने वाला 39 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना से जंग जीत ली है। उसे योल अस्पताल से घर भेजा जाएगा और वहां सात दिन तक होम आइसोलेशन में रहना होगा।
ऊना जिला की बात करें तो जिला से भेजे गेए कोरोना सैंपल की जांच में 03 पॉजिटिव, 04 की फॉलोअप रिपोर्ट पॉजिटिव और 02 के फॉलोअप सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। पहला पॉजिटिव मामला गगरेट उपमंडल के गांव भद्रकाली का 39 वर्षीय व्यक्ति है। यह झारखंड से आया था। दूसरा कानपुर से लौटा ऊना उपमंडल के गांव डंगोली का 53 वर्षीय व्यक्ति है। ये दोनों होम क्वारंटाइन थे। तीसरा पॉजिटिव यूपी के संभाल का 28 वर्षीय युवक है। यह युवक दिल्ली से ट्रक में सामान लेने ऊना आया था और संस्थागतक्वारंटाइन था। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 181 हो गई है जिसमें से 130 ठीक हो चुके है 51 मामले एक्टिव है