-
Advertisement
हिमाचल की ऊंची चोटियों पर Snowfall जारी, ठंड लौटी, भारी बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट
Snowfall In Himachal : हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी जारी है। लाहौल स्पीति और कुल्लू के बाद आज सुबह चार बजे से चंबा के मणिमहेश, कुगती व होली में भी स्नोफॉल हो रहा है। लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी के बाद कोकसर-पलचान -वाया रोहतांग पास -मार्ग आवाजाही के लिए बंद हो गया है। अटल टनल नॉर्थ पोर्टल में भी इस वक्त बर्फबारी हो रही है।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1975052060350673218
ओलावृष्टि की संभावना भी जताई
ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के चलते भुंतर का तापमान 8.6 डिग्री व मनाली का तापमान 6.9 डिग्री तक लुढ़क गया है, ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी है,तापमान में गिरावट आने से लोगों ने गर्म कपडे निकालना शुरू कर दिए हैं। आज 8 जिलों में भारी बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ है। मौसम विभाग ने आज व कल के लिए बर्फबारी, वर्षा के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है।
-तुलसी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

