-
Advertisement
बर्फ की सफेद चादर से ढक गया शिमला शहर, रिज पर पर्यटकों ने की मस्ती
Last Updated on January 8, 2022 by saroj patrwal
हिमाचल की राजधानी शिमला बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। पहाड़ों की रानी शिमला के रिज व माल रोड पर ताजा हिमपात हुआ है। बर्फ गिरते ही पर्यटक होटल से बाहर निकल आए और उन्होंने बर्फ में खूब मस्ती की। जाखू में 3 से 4 इंच तक बर्फबारी हो चुकी है। अभी तक शहर में वाहनों की आवाजाही हो रही है। राजधानी के कई हिस्सोंसे बर्फ हटाने का काम चल रही है।
बर्फबारी से ऊपरी शिमला में नारकंडा व कुफरी के इलाके में भारी बर्फबारी से यातायात ठप हो गया है। कई बसें रूटों पर फंस गई हैं। प्रदेश के निचले इलाकों में तेज बारिश के साथ हवाएं चल रही है। लाहुल स्पीति , कुल्लू, चंबा, किन्नौर में बर्फबारी का दौर जारी है।
प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बर्फबारी से दो एनएच सहित प्रदेश भर में कुल 238 सड़कें अवरुद्ध है। इसके अलावा किन्नौर, शिमला, कुल्लू, लाहौल स्पीति में 116 बिजली के ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं। मौसम विभाग ने आठ से 10 जनवरी तक ऊपरी क्षेत्रों में भारी हिमपात की संभावना जताई है। इसके चलते प्रशासन ने चेतावनी जारी की है।
शुनिवार सुबह से किन्नौर जिले में हिमपात शुरू हो गया। डीसी आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार आठ जनवरी को सुबह से ही भारी हिमपात की संभावना है इसलिए जिला किन्नौर प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों से भी अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम के चलते कोई भी बिना वजह घरों से बाहर न निकलें व पर्यटक भी बर्फ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें।