-
Advertisement
SolangNala / SkiCompetition / SnowBoardChampionship
प्रसिद्ध स्की ढलान सोलंगनाला में राज्य स्तरीय स्की एंड स्नो बोर्ड प्रतियोगिता शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन इस चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है, जिसके दौरान राज्य स्तरीय टीम का भी चयन होगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया। सोलंगनाला में शीतकालीन खेलों के लिए इस बार चार से पांच फीट मोटी बर्फ की परत जमी है और ढलान तैयार की गई है। इसके लिए लगभग 3 करोड़ से लाई गई स्नो ग्रैमर मशीन की मदद ली गई। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों की प्रतियोगिता होगी। कृष्णा कंट्री में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
