-
Advertisement
इस शहर को 11 नंबर से इतना लगाव कि घड़ी में 12 ही नहीं बजते
Last Updated on December 17, 2020 by
जब कोई उदास होता है उसका उतरा हुआ चेहरा देखकर हम कह देते हैं कि आप के चेहरे पर 12 क्यों बज रहे हैं। घड़ी की बात करें तो 12 बजे का अवग महत्व है, रात 12 बजे के बाद अगला दिन शुरु होता है और दिन में 12 बजे दोपहर यानी दिन आधा। क्या आप ने ऐसी घड़ी के बारे में सुना है, जिसमें 12 नहीं बजते। आप को इस बात की हैरानी होगी कि एक ऐसी घड़ी है, जिसमें 12 नहीं बजते। आप सोच रहे हैं होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है, तो आज हम आप को इसके पीछे की वजह भी बताते हैं और यह घड़ी कहां है इसके बारे में भी यह अनोखी घड़ी स्विट्जरलैंड के सोलोथर्न ( Solothurn city of Switzerland) नाम के शहर में है। इस शहर के टाउन स्वेयर ( Town swerve) पर एक घड़ी लगी है। इस घड़ी की खासियत यह है कि घड़ी में 11 अंक है और 12 नंबर गायब है। इतना ही नहां वहां आसपास और भी कई घड़ियां हैं उनमें भी 12 नहीं बजते। सबसे पहले जानते हैं इस शहर के बारे में यहां पर 11 चर्च है और 11 चैपल है। इसके अलावा संग्रहालय, ,ऐतिहासिक झरने व टावर भी 11 नंबर के ही है।…
सोलोथर्न के लोगों को 11 नंबर काफी पसंद है। यहां पर जितनी भी चीजे हैं, उनका डिजाइन 11 नंबर के आस-पास ही घूमता रहता है। 11 नंबर के प्रति यहां के लोगों के इतने लगाव के पीछे एक सदियों पुरानी मान्यता है। कहते हैं पुराने जमाने में सोलोथर्न के लोग काफी मेहनत करते थे, लेकिन इसके बावजूद उनके जीवन में परेशानियां थीं। कुछ समय के बाद यहां की पहाड़ियों से एल्फ (Elf) आकर उन लोगों का हौसला बढ़ाने लगे। एल्फ के आने से वहां के लोगों के जीवन में खुशहाली आने लगी। मान्यता है कि एल्फ के पास अलौलिक शक्तियां होती हैं और जर्मन भाषा में एल्फ का मतलब 11 होता है। इसलिए सोलोथर्न के लोगों ने एल्फ को 11 नंबर से जोड़ दिया और तब से यहां के लोगों ने 11 नंबर को बहुत ज्यादा महत्व देना शुरू कर दिया। यहां के लोगों को 11 नंबर इतना पसंद है कि वे अपने 11वें जन्मदिन को बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। इस अवसर पर दिए जाने वाले गिफ्ट भी 11 नंबर से ही जुड़े होते हैं। यहां के लोगों के बीच 11 नंबर शुभ माना जाता है।