-
Advertisement
अंतिम सांसें गिन रही मां के लिए बेटे ने किया कुछ ऐसा, पढ़ कर नम हो जाएगी आंखें
कोरोना( Corona)की दूसरी लहर ने ना जाने कितने घर उजाड़ दिए है और कितने लोगों ने अपनो को खोया है। देश में बढ़ती मौतों( Death) की संख्या परेशान कर रही है। अस्पतालों ( Hospital) में जो लोग इस बीमारी से जंग लड़ रहे हैं , उनके घर के लोगों का हाल मत पूछो। बेबसी का आलम देखिए वो अपनों को बचाने के लिए कुछ कर भी नहीं पा रहे हैं। रोज कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ जाती है जो दिल को झकझोर कर रख देती है। जरा एक बार उनके बारे में भी सोचिए जो मौत का ये मंजर रोज देखते हैं यानी अस्पतालों में काम करने वाले हमारे कोरोना वारिर्यस।
यह भी पढ़ें:एक दिन में 3.62 नए संक्रमित, कोरोना से 4120 की मौत-राहुल गांधी बोलेः बचे हैं तो बस पीएम के फोटो
एक डॉक्टर ने एक ऐसे ही वाक्ये का जिक्र किया है, जिसे पढ़ कर किसी की भी आंखें नम हो रही है। कोरोना वॉरियर डॉ दीप शिखा घोष ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा है -आज अपनी शिफ्ट पूरी करने से पहले मैंने आखिरी सांसे गिन रही एक कोरोना पीड़ित महिला की उसके बेटे से वीडियो कॉल के माध्यम से बात करवाई। हम अपने अस्पताल में ऐसा इसलिए करते हैं ताकि किसी की भी आखिरी इच्छा पूरी की जा सके। महिला के बेटे ने मुझ से किछ मिनट मांगे और अंतिम सांसें गिन रही अपनी मां के लिए एक गाना गाया।
https://twitter.com/DipshikhaGhosh/status/1392438314456784904
डॉ दीप शिक्षा के अनुसार- बेटे ने मां को देख गाया- तेरा मुझ से पहले का नाता कोई ….. मैं फोन लेकर बस मां- बेटे को देखती रही। वार्ड की सभी नर्सें भी आ कर चुपचाप आसपास खड़ी हो गई। यह गीत गाते- गाते बेटे की रूलाई फूट पड़ी और मुझे थैंक्यू बोल कर उसने फोन रख दिया। हम सभी की आंखों में आंसू थे और हम वहीं जड़वत खड़े थे। डायलिसिस यूनिट का अलार्म बजने पर जैसे सभी की तंद्रा भंग हुई और अपने अपने मरीजों के पास चले गए। इस गीत का मतलब हम सभी के लिए पूरी तरह बदल गया।
https://twitter.com/DipshikhaGhosh/status/1392439035021385733
इसी तरह से हमारे देश में ना जाने कितने संक्रमित हैं जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। दिन- रात कोरोना संक्रमितों की सेवा में जुटे हमारे कोरोना वारियर्स को सलाम।
