-
Advertisement
झांसी मेडिकल कॉलेज के NICU में लगी आग, 10 बच्चों की गई जा#न,खिड़की तोड़कर निकाले गए 37 नवजात
Jhansi Medical College Fire : यूपी के झांसी मेडिकल कॉलेज (Jhansi Medical College) में शुक्रवार देर रात NICU में आग लगने से दस से ज्यादा बच्चों की मौत (Ten Children Died) हो गई, कई बच्चे अभी भी वार्ड में फंसे हैं, 37 बच्चों को अब तक खिड़की तोड़कर निकाला गया है। वार्ड में 50 से ज्यादा बच्चे भर्ती थे, रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे के बाद सुबह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
https://twitter.com/brajeshpathakup/status/1857597859748786509
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि घायल बच्चों को इलाज दिया जा रहा है। पाठक ने कहा कि हम आर्थिक मदद के लिए भी तैयार हैं। पाठक ने कहा, नवजात शिशुओं (Newborn Babies) की मौत बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर हम नवजात शिशुओं के शवों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
https://twitter.com/brajeshpathakup/status/1857596692008415275
पहली जांच प्रशासनिक स्तर पर होगी जो स्वास्थ्य विभाग करेगा, दूसरी जांच पुलिस प्रशासन करेगा। अग्निशमन विभाग की टीम भी इसमें शामिल होगी, तीसरा मजिस्ट्रेट जांच (Magistrate Inquiry) के निर्देश भी दिए गए हैं।
-पंकज शर्मा

