-
Advertisement
पंडित सुखराम के निधन पर सीएम जयराम व डॉ राजेश सहित प्रदेश के नेताओं ने जताया शोक
पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम (Pandit Sukh Ram) का दिल्ली एम्स (AIIMS) में निधन हो (Passed Away) गया। उन्होंने बीती रात करीब डेढ़ बजे दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांस ली। बीती रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका देहांत हो गया। सीएम जयराम ठाकुर सहित कांग्रेस व बीजेपी के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। सीएम जयराम ने अपेन शोक संदेश में लिखा….मंडी से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम जी के देहांत की खबर सुनकर दुःखी हूं।राजनीतिक क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा है,जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार जनों को संबल प्रदान करें।
यह भी पढ़ें- नहीं रहे पंडित सुखराम- दिल का दौरा पड़ने से हुआ देहांत, एम्स में थे भर्ती
मंडी से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम जी के देहांत की खबर सुनकर दुःखी हूं।
राजनीतिक क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा है,जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार जनों को संबल प्रदान करें।
ॐ शांति! pic.twitter.com/P8zZsyak2I
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) May 11, 2022
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केंद्र के पूर्व संचार मंत्री पंडित सुखराम शर्मा जी के निधन की खबर बहुत दुःखद है। ईश्वर परिवार को ये दुःख सहने की शक्ति दे और दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केंद्र के पूर्व संचार मंत्री पंडित सुखराम शर्मा जी के निधन की खबर बहुत दुःखद है।
ईश्वर परिवार को ये दुःख सहने की शक्ति दे और दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करे।
विनम्र श्रधांजलि। pic.twitter.com/y4g4j6h7cw
— Mukesh Agnihotri (@Agnihotriinc) May 11, 2022
हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के साथ पंडित सुखराम की फोटो शेयर करते हुए लिखा है। पंडित सुखराम जी के निधन के बारे में जान कर हम सब दुःखी हैं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा- पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम जी के देहांत की खबर से आहत हूं. जीवन के अंतिम सांस तक उन्होंने पार्टी की सेवा की और सदा कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया. मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करती हूं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम जी के देहांत की खबर से आहत हूँ।
जीवन के अंतिम सांस तक उन्होंने पार्टी की सेवा की और सदा कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ प्रकट करती हूँ। pic.twitter.com/wjdEo3qiDZ
— Rajani Patil (@rajanipatil_in) May 11, 2022
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


