-
Advertisement
कुल्लू में चलती पिकअप पर गिरा पत्थर, 2 घायल, अर्की- शालाघाट मार्ग पर लैंडस्लाइड
Himachal Weather: हिमाचल में बारिश से जगह- जगह पर भारी नुकसान हुआ है। कई मार्ग बंद पड़े हैं। कुल्लू में लुहरी-जाजर सड़क पर एक चलती पिकअप पर पहाड़ी से पत्थर गिर गए। इस हादसे में दो व्यक्ति घायल हुए हैं। पुलिस ने रात में ही दोनों को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। यहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों की पहचान चालक विक्रांत निवासी दुराहा, नित्थर व राजेश कुमार निवासी कुटवा आनी के रूप में हुई है।
दूध खरीदने जो रहे थे नित्थर
पिकअप सवार दोनों व्यक्ति मिल्कफेड के माध्यम से क्षेत्र के पशुपालकों से दूध की खरीद के लिए ही नित्थर क्षेत्र में जा रहे थे। जब वे ( HP-95-A-5777)कानी नाला के पास से गुजर रहे थे तो गाड़ी के ऊपर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद दोनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

पहाड़ी से मलबा और चट्टानें सड़क पर गिरा
सोलन जिले में अर्की-शालाघाट मार्ग भारी भूस्खलन के कारण पूरी तरह से बंद हो गया है। लगातार हो रही बारिश को इस भूस्खलन का मुख्य कारण माना जा रहा है, जिससे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें सड़क पर आ गिरी हैं। इस घटना के बाद से क्षेत्र में यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मार्ग को साफ करने के लिए मशीनरी और श्रमिकों को मौके पर भेज दिया है। हालांकि, मलबे की विशाल मात्रा और लगातार बारिश के कारण सड़क को फिर से खोलने में कुछ समय लग सकता है।
छविंद्र शर्मा, नरेंद्र
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

