-
Advertisement
सीएम सुक्खू के खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाए सुधीर शर्मा, बोले -सदन में बार-बार झूठ बोल रहे
Privilege Motion Against CM Sukhu: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र की कार्यवाही दो दिन के ब्रेक के बाद आरंभ हुई। आज एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के तहत धर्मशाला से बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाया । सुधीर शर्मा ने सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर सदन में बार बार झूठ बोलने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया को पत्र लिखा है।इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा, सुधीर ने लिखकर दिया है। हम उसे एक्जामिन कर रहे हैं। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिमाचल विधानसभा के मानसूत्र सत्र के दौरान बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा ने स्पीकर कुलदीप पठानिया को पत्र लिखकर सीएम सुक्खू के खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाने की मांग की है।@SukhuSukhvinder @CMOFFICEHP @INCHimachal @VikramadityaINC @anirudhsinghMLA @IYCHimachal @jairamthakurbjp pic.twitter.com/NjIlWDPrQM
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 25, 2025
बीजेपी विधायक सुधीर ने पत्र में लिखा, साल 2025-26 के बजट भाषण में सीएम ने 25 हजार युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। पिछले साल मानसून सत्र में बताया कि 34 हजार से ज्यादा को रोजगार दिया गया है। इस साल स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने 23 हजार को रोजगार देने की बात कही।
संजू चौधरी

