-
Advertisement
पाकिस्तान में सेना के काफिले पर सुसाइड अटैक, 13 जवानों की मौत , 10 जख्मी
Pakistani Army Convoy Attack: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक आत्मघाती हमला हुआ है । खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को सेना के काफिले में घुसा दिया, जिससे 13 सैनिकों की मौत हो गई और 10 सैन्यकर्मियों समेत कुल 29 लोग घायल हो गए।स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उसके असर से पास के घरों की छतें ढह गईं। इनमें से दो घरों में छह मासूम बच्चे भी घायल हो गए। इस हमले ने आम नागरिकों के बीच गहरा भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।
किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली
हमले की अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का शक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पर जा रहा है, जो पिछले कुछ महीनों में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में हमलों की बागडोर संभाले हुए है ।ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में आतंकी हमलों से मौतों की संख्या 2023 में 748 से बढ़कर 2024 में 1,081 हो गई, यानी 45 फीसदी की वृद्धि। यह देश को आतंकवाद से प्रभावित देशों में दूसरे स्थान पर ले आया है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

