-
Advertisement
Vikramaditya के शोर के बीच Sukhu Cabinet को लेकर बड़ा खुलासा-कल क्या होगा,जानिए तसल्ली से
Vikramaditya Singh : विक्रमादित्य सिंह बनाम अदर्स बखेडे के बीच सुक्खू कैबिनेट की कल यानी सोमवार को बैठक होनी है। बैठक में हाई कोर्ट के आदेश के बाद पंचायत चुनाव करवाने को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है। प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का कार्यकाल 31 जनवरी के खत्म हो रहा है। 31 जनवरी के बाद पंचायत कौन चलाएगा, इस पर निर्णय होना है। विभिन्न सरकारी विभागों में पदों के सृजन और भरने को भी मंजूरी प्रदान की जानी है। सरकारी विभागों में रिक्त पड़े क्रियाशील पदों को भरने के संबंध में जानकारी मांगी गई है। बैठक में वित्त विभाग की ओर से प्रदेश की मौजूदा वित्तीय स्थिति को लेकर प्रस्तुति दी जाएगी।
धर्मशाला जिप लाइन का प्रस्ताव भी स्वीकृति के लिए आएगा
बैठक में धर्मशाला के समीप प्रस्तावित जिप लाइन व तारा देवी-शिमला रोपवे का प्रस्ताव भी स्वीकृति के लिए जाएगा। धर्मशाला में दो किमी लंबाई की जिप लाइन बनाने का एक प्रस्ताव एक कंपनी की ओर से आया है। सिंगल टेंडर के कारण तारा देवी-शिमला रोपवे को स्वीकृति नहीं मिल पाई है। ऐसे में इस रोपवे मामले को स्वीकृति प्रदान करने का प्रस्ताव भी आएगा। बैठक में प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में नियुक्त होने वाले सीनियर रेजिडेंट चिकित्सकों के संबंध में नीति का प्रस्ताव भी आएगा। इसमें अभी जीडीओ के लिए 50 प्रतिशत और 50 प्रतिशत सीधे रखे जाने का प्रावधान है, जबकि इसे बढ़ाकर 66 प्रतिशत किया जा रहा है। बात रही विक्रमादित्य सिंह वाले मामले की तो उसकी कैबिनेट में आॅफ द रिकार्ड भी चर्चा संभावित नहीं है।
-पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
