-
Advertisement
Big Breaking : हिमाचल में OPS की बहाली लोहड़ी वाले दिन !
शिमला। हिमाचल प्रदेश में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ( CM Sukhwinder Singh Sukhu) सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक 13 जनवरी यानी लोहड़ी के दिन होगी। यह बैठक दोपहर 12 बजे सचिवालय में होगी।

हालांकि अभी तक बैठक का एजेंडा फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन कांग्रेस की गारंटियों के अनुसार कैबिनेट की इस पहली बैठक में OPS की बहाली पर सरकार बड़ा निर्णय ले सकती है। सीएम सुक्खू ने पहली कैबिनेट की बैठक में OPS बहाली का वायदा किया था, जिसके पूरा करने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही कई अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं।कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कैबिनेट मीटिंग 13 को होनी है और साथ ही आर मंत्रियों को पोर्टफोलियो भी बांट दिए जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


