-
Advertisement
जयराम के सराज में बंटा आपदा राहत का सबसे ज्यादा पैसा- विक्रमादित्य
वीरेंद्र भारद्वाज/मंडी। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने रविवार को कहा कि सुक्खू सरकार के आपदा राहत पैकेज (Flood Relief Package ) का सबसे ज्यादा पैसा जयराम ठाकुर के सराज विधानसभा क्षेत्र (Saraj Assembly Area) में बंटा है। उन्होंने कहा कि वे बदले की भावना से काम करने वालों में से नहीं हैं। पिछली बीजेपी सरकार ने सराज में जितने भी विकास कार्य शुरू किए थे, उन्हें मौजूदा सरकार जरूर पूरा करेगी।
विक्रमादित्य सिंह सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत बाखली गांव में सरकार गांव के द्वार (Sarkar Gaon Ke Dwar) कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सराज में आपदा के कारण बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। कई लोगों के घर टूटने के साथ-साथ ही सरकारी और निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़े: 80 हजार करोड़ कर्ज के बावजूद जरूरी विकास कार्य रुके नहीं हैं: विक्रमादित्य

प्रतिभा ने साधा जयराम पर निशाना
जनसभा को संबोधित करते हुए हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जयराम ने सीएम रहते सारी मशीनरी सराज में तैनात कर दी थी। यहां इतना ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा कर दिया, जो आज सफेद हाथी बनकर रह गया है। सराज में बने भवनों की देखरेख करने के लिए चौकीदार तक नहीं है। पूर्व सरकार ने बाकी क्षेत्रों के साथ भेदभाव किया। उन्होंने कहा कि जब भी प्रदेश में बीजेपी की सरकारें बनती हैं तो वे भेदभाव (Partiality Politics ) की नीति के साथ काम करते हैं।

