- Advertisement -
शिमला। जयराम सरकार (Jai Ram) ने 18 एचपीएस (HPS) अधिकारियों का तबादला किया है और तैनाती दी है। इस बारे आज नोटिफिकेशन (Notification) जारी कर दी गई है। एसपी वेलफेयर पुलिस मुख्यालय शिमला भगत सिंह को एसपी लॉ एंड ऑर्डर पुलिस मुख्यालय लगाया गया है। एसपी लीव एंड रिजर्व पीटीसी डरोह कांगड़ा राजेश कुमार अब कमांडेंट होमगार्ड 12वीं बटालियन ऊना होंगे। एएसपी सीआईडी सिक्योरिटी शिमला विनोद कुमार (ASP CID Security Shimla Vinod Kumar) एक को एसपी वेलफेयर पुलिस मुख्यालय शिमला लगाया गया है। एएसपी शिमला (अगेंट पोस्ट डीएसपी हेड क्वार्टर) प्रवीर कुमार ठाकुर अब एएसपी शिमला होंगे। डीएसपी परवाणू सोलन योगेश रोल्टा को डीएसपी पहली आईआरबी बटालियन बनगढ़ ऊना लगाया गया है।
डीएसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय दिनेश कुमार शर्मा अब डीएसपी स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल एंड फील्ड यूनिट (State Narcotics Crime Control and Field Unit) शिमला होंगे। डीएसपी क्राइम इन्वेस्टिगेशन विभाग सेंट्रल रेंज मंडी मनोज कुमार दो अब डीएसपी (DSP) चौथी आईआरबी जंगलबैरी हमीरपुर होंगे। डीएसपी बड़सर हमीरपुर जसबीर सिंह अब डीएसपी डीएसपी पहली आईआरबी बनगढ़ ऊना होंगे। डीएसपी स्टाफ ऑफिसर ऑफिस ऑफ इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सोर्थन रेंज शिमला गुलशन नेगी अब डीएसपी स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स जुन्गा शिमला होंगे। डीएसपी ट्रैफिक शिमला कमल किशोर को डीएसपी मुख्यालय शिमला लगाया गया है। डीएसपी पहली आईआरबी बनगढ़ ऊना मीनाक्षी देवी को डीएसपी परवाणू सोलन लगाया गया है।
डीएसपी लीव रिजर्व हमीरपुर शेर सिंह को डीएसपी बड़सर हमीरपुर के पद पर तैनाती दी है। डीएसपी स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल एंड फील्ड यूनिट शिमला विक्रम चौहान अब डीएसपी स्टाफ ऑफिसर ऑफिस ऑफ इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सोर्थन रेंज शिमला होंगे। डीएसपी हेडक्वार्टर चंबा अजय कुमार को डीएसपी तीसरी आईआरबी पंडोह मंडी में तैनाती दी है। डीएसपी तीसरी आईआरबी पंडोह मंडी संजय कुमार को डीएसपी हेडक्वार्टर चंबा लगाया गया है। वहीं, डीएसपी दूसरी आईआरबी सकोह कांगड़ा के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे गोरी दत्त को अब चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एचपीयू शिमला लगाया गया है। राज कुमार डीएसपी हेडक्वार्टर बिलासपुर, अजय कुमार भारद्वाज डीएसपी ट्रैफिक शिमला होंगे।
- Advertisement -